{"_id":"629513002aedb50f8b0bc30a","slug":"death-firozabad-news-agr5352771145","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से युवक की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट लगने से युवक की गई जान
शादी से पहले उठी अर्थी, जुलाई में जानी थी बारात
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद/खैरगढ़। इटावा में पुताई का कार्य करते समय करंट लगने से युवक की मौत की खबर परिजनों को सोमवार को मिली। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की जुलाई माह में शादी होनी थी। परिजन शादी की तैयारी कर रहे थे, कि इससे पूर्व उसकी अर्थी उठ गई।
खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लालई निवासी विजयकांत (26) अपने चचेरे भाई अमलेश निवासी धुनपई मक्खनपुर के साथ 15 दिन पहले इटावा में मजदूरी करने के लिए गया था। पुट्टी करते समय रविवार को विजय कांत और अमलेश को करंट लग गया। जिनको उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया। रविवार को विजय कांत की मौत हो गई। परिजनों को विजयकांत की मौत की खबर मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। काफी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे। देर शाम तक शव गांव नहीं पहुंच सका था। काफी संख्या में ग्रामीण विजयकांत के घर पर मौजूद थे। परिजनों ने बताया कि विजयकांत की जुलाई माह में शादी होनी थी। परिवारीजन शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। इस बीच विजयकांत की मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गई।