फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   death

उल्टी-दस्त पीड़ित 10वीं की छात्रा की मौत, सीएमओ बोले, हेड इंजरी से गई जान

Sat, 16 Apr 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
death
उल्टी-दस्त पीड़ित 10वीं की छात्रा की मौत, सीएमओ बोले, हेड इंजरी से गई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। उल्टी दस्त से परेशान किशोरी की बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोरी की मौत से घर में कोहराम मच गया। किशोरी ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। वहीं सीएमओ ने मौत की वजह हेड इंजरी बताई है।
बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव नगला शेख निवासी अनीता (16) की बृहस्पतिवार दोपहर अचानक तबियत खराब हुई और उसे उल्टी दस्त होने लगे। अनीता के ताऊ सत्यप्रकाश ने बताया कि हालत बिगड़ने पर अनीता को नगला चूरा स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक के पास लेकर गए थे। यहां उसे डायरिया बताकर उपचार हुआ। हालत सुधरने पर शाम को परिजन अनीता को घर ले आए। रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी तबियत फिर खराब हो गई। परिजन उसे प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया और सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाने की बात कही। घरवाले उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को अनीता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अनीता के ताऊ सत्यप्रकाश ने बताया कि अनीता को डायरिया की शिकायत थी। अनीता के परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों के आने जाने का क्रम जारी था। वहीं देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में कोई टीम नहीं पहुंची थी। ताऊ ने बताया कि अनीता छह भाई बहनों में सबसे छोटी थी। अनीता ने इस बार हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। अनीता की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

नगला शेख में बालिका की मौत की जानकारी पर बालिका के घर शाम को टीम भेजी थी। टीम से मिली जानकारी के मुताबिक बालिका की मौत डायरिया की जगह हेड इंजरी पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. दिनेश प्रेमी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed