फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   death

नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

Wed, 13 Apr 2022 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
death
नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन

- दस माह पूर्व हुआ था विवाह, मैनपुरी की रहने वाली थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। गांव हैबतपुर बैजुआ निवासी महिला का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मायके पक्ष ने ससुरालवालें पर हत्या का आरोप लगाया है।

सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर बेजुआ निवासी रागनी (22) का शव मंगलवार दोपहर घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। सूचना पर रागनी के परिजन मौके पर पहुंचे। इस बीच पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। रागनी के पिता ब्रजेश ने बताया कि रागनी मूलरूप से मैनपुरी के थाना एलाऊ के गांव मंचना की रहने वाली थी। उसका विवाह 18 जुलाई 2021 को हैबतपुर बैजुआ निवासी ओमकांत के साथ उन्होंने किया था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर बेटी का उत्पीड़न करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया और मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार का कहना है कि महिला का शव फंदे पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed