फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   death

लापता किशोरी का शव फंदे से लटका मिला

Tue, 29 Mar 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
death
लापता किशोरी का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन

- शव मिलने की सूचना पर घर में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। दो दिन से लापता किशोरी का शव मंगलवार को सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव मल्हापुर के समीप शीशम के पेड़ पर लटका मिला। शव बरामद होने की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव श्यामनगर निवासी खुशबू (15) रविवार को नाराज होकर घर से चली गई थी। परिजन उसकी तलाश करते रहे। लेकिन उसका पता नहीं लग सका। मंगलवार सुबह खुशबू का शव मल्हापुर गांव के बाहर शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। किशोरी का शव पेड़ पर लटका देख काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस बीच खुशबू के परिजन भी पहुंच गए। शव की पहचान होते ही घर में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार का कहना है कि खुशबू रविवार को परिजनों से नाराज होकर गई थी। सुबह उसका शव अपने गांव के पास ही मल्हापुर गांव के समीप शीशम के पेड़ पर लटका मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किशोरी दो दिनों तक कहां थी, यहां पर कैसे पहुंची। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed