{"_id":"60202ca58ebc3e74531d47aa","slug":"dead-the-psc-jawan-firozabad-news-agr4797089118","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर आए पीएसी के जवान की संदिग्ध परस्थिति में जलने से मौत,भाई ने लगाया हत्या का आरोप रिपोट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी पर आए पीएसी के जवान की संदिग्ध परस्थिति में जलने से मौत,भाई ने लगाया हत्या का आरोप रिपोट दर्ज
विज्ञापन
थाना फरिहा के गांव नवलपुर में छुट्टी पर आए पीएसी के जवान की चार फरवरी को झुलसने के बाद उपचार के दौरान सैफई में मौत हो गई। मामले में पीएसी जवान के भाई ने थाना फरिहा में तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। एसपी देहात राजेश कुमार मामले की जांच करने रविवार को गांव पहुंचे।
थाना फरिहा के नवलपुर निवासी कन्हैयालाल यादव (40) पुत्र रामशंकर उर्फ वीरपाल अलीगढ़ में 38वीं वाहिनी पीएसी में सिपाही के पद पर तैनात था। वह तीन फरवरी को छुट्टी लेकर अलीगढ़ से चला था। तीन फरवरी को शिकोहाबाद स्थित मकान में रुकने के बाद चार फरवरी को वह अपने गांव मां के पास नवलपुर पहुंचा। शाम को खाना खाने के बाद पड़ोस में गया और रात दस बजे से 11 बजे करीब जलते हुए बचाव के लिए शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागा।
जानकारी पर मां एवं अन्य ग्रामीण उपचार के लिए उसे आगरा ले गए, जहां से उसे पीजीआई सैफई ले गए। पांच फरवरी को उपचार के दौरान कन्हैया की मौत हो गई। जानकारी पर श्रीनगर में (सीआरपीएफ) तैनात बड़े भाई योगेश कुमार गांव पहुंचे। योगेश कुमार ने गांव के निवासी बबलू एवं उसके बेटे रिंकू, बिश्नू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। योगेश का कहना है उसका 2017 में इनसे विवाद हुआ था। उस समय भाई की हत्या का प्रयास किया गया था। एसपी देहात राजेश कुमार रविवार को खुद जांच के लिए गांव नवलपुर पहुंचे। उन्होंने योगेश से बातचीत की। एसपी देहात ने थाना प्रभारी निरीक्षक फरिहा को मामले में गहनता से जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
फरिहा के नवलपुर में पीएसी के जवान कन्हैयालाल यादव अलीगढ़ में तैनात थे। तीन फरवरी को वह छुट्टी पर आया था। चार फरवरी को गांव में एक घर में जलकर गंभीर रूप से झुलस गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई की तहरीर पर तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजेश कुमार एसपी देहात फिरोजाबाद।