फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dead body of youth found on railway track, family members created ruckus alleging murder

UP: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव...हत्या का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 26 Oct 2025 12:08 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 26 Oct 2025 12:08 PM IST
सार

युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले युवक प्रेम प्रसंग में एक युवती को लेकर चला गया था। इसी रंजिश में युवक की हत्या की गई है। हत्या दिखाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर रखा गया है।

विज्ञापन
Dead body of youth found on railway track, family members created ruckus alleging murder
हंगामा करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के चंद्रवार गेट के पास शनिवार देर रात एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। युवक के परिजन ने रविवार सुबह हंगामा काट दिया। मृतक के परिजन और मोहल्ले के लोगों ने प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाते हुए चंद्रवार रेलवे गेट पुल के पास रास्ता जाम कर दिया। हालांकि पुलिस ने समझा बुझाकर वापस लौटा दिया। 
विज्ञापन


जीआरपी थाना क्षेत्र में चंद्रवार गेट के पास शनिवार देर रात लाइन पार क्षेत्र के आजाद नगर निवासी अन्नू कुमार (25) का शव मिला। शव ट्रेन की चपेट में आने से क्षत-विक्षत हालत में था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अन्नू के परिजनों और मोहल्ले वालों का आरोप है कि अन्नू कुछ समय पहले मोहल्ले की ही एक युवती को प्रेम प्रसंग में लेकर चला गया था। इसी रंजिश के चलते युवती के परिवार वालों ने अन्नू की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, जिससे यह दुर्घटना लगे। 
विज्ञापन


इस संदिग्ध मौत से आक्रोशित परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने रविवार सुबह चंद्रवार गेट पुल के समीप विरोध प्रदर्शन करते हुए रास्ता जाम कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना दक्षिण और लाइनपार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में बताया है कि युवक की मृत्यु संदिग्ध परिस्थिति में ट्रेन से कटने से हुई है। पुलिस ने फिलहाल हत्या के आरोपों को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। जीआरपी और स्थानीय पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed