फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dead body of youth found in Hathras canal

हाथरस नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 14 Feb 2022 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Hathras canal
नारखी। भैंसा मंडनपुर के समीप हाथरस नहर में युवक का शव मिलने की जानकारी पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को मोरचरी में भेजा है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

नारखी थाना क्षेत्र के गांव भैंसा मंडनपुर से हाथरस नहर गुजर रही है। रविवार सुबह ग्रामीण नहर के समीप पहुंचे तो करीब 30 वर्षीय युवक का शव नहर में उतराता दिखा। सूचना पर पहुंची नारखी थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए। थानाध्यक्ष नारखी प्रमोद कुमार का कहना है कि युवक के शव पर चोट के निशान नहीं है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। कहा कि हत्या कर शव को फेंकने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed