फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dead body of a student who left home after an altercation was found in a canal.

Firozabad News: कहासुनी के बाद घर से निकली छात्रा का शव नहर में मिला

Mon, 01 Apr 2024 05:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 01 Apr 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a student who left home after an altercation was found in a canal.
शिकोहाबाद। मौसा के घर रहकर बीकॉम की पढ़ाई कर रही छात्रा की किसी बात पर मां से कहासुनी हो गई। इसके बाद छात्रा घर से शनिवार को निकल गई। उसका शव रविवार को पुलिस को छैंकुर नहर से मिला।
विज्ञापन


मैनपुरी के नगला पंचम निवासी मौसमी (20) बीकॉम की छात्रा थी। वह थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्वामी नगर निवासी अपने मौसा मुकेश के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। दो दिन पूर्व उसका अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताते हैं कि मोबाइल फोन को लेकर मां ने उसे फटकार लगाई थी। इसके बाद मौसमी शनिवार दोपहर दो बजे करीब मौसा के घर से कहीं चली गई। रविवार को उसका शव छैंकुर रोड स्थित नहर से बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने छात्रा के शव की शिनाख्त की। छात्रा के परिजन भी पहुंच गए। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव छैंकुर नहर से बरामद हुआ है। उसके शरीर पर चोटों के निशान नहीं है। प्रथम दृष्टया उसने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed