फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dead body of a man found hanging

Firozabad News: फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव

Tue, 31 Mar 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 31 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a man found hanging
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के कुंज बिहार बोद्याश्रम रोड पर रविवार देररात एक व्यक्ति फंदे पर लटका मिला। ससुर ने किसी व्यक्ति पर धमकी भरा फोन करने के बाद कदम उठाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ताजगंज नामनेर जिला आगरा व हाल निवासी कुंज बिहार बोद्याश्रम रोड निवासी गौरव अग्रवाल (45) कार डेकोरेशन का काम करता था। वह दो बहनों में इकलौता भाई था। वह रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। जहां फोन पर बात करने के बाद पंखे पर साड़ी का फंदा बनाकर लटक गया। वह किराए के मकान में रहता था। उस मकान में और भी किरायेदार रहते हैं। उनमें से किसी किराएदार ने गौरव को फंदा पर लटका देखा तो उसकी चीख निकल पड़ी। शोर-शराबा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ससुर रामकिशन ने बताया कि उनकी बेटी यशोदा दो दिन पहले ही अपने मायके नगला विष्णु थाना लाइनपार आई थी। उन्होंने गौरव के पास पैसों को लेकर किसी व्यक्ति का रात को धमकी भरा फोन आने के बाद यह कदम उठाने की आशंका जाहिर की है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed