फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   dead body

रेलवे मालगोदाम के पास मिला शव कन्हैयानगर के रामू का था

Sun, 30 Aug 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
dead body
फिरोजाबाद। रेलवे के माल गोदाम के पास पांच दिन पूर्व मिले किशोर के शव की शिनाख्त रविवार को रामू (16) निवासी कन्हैया नगर के रूप में की गई। पिता राजू ठाकुर ने कपड़ों एवं फोटो को देखकर उसकी शिनाख्त की। पिता का कहना है कि वह तीन अगस्त को घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

रेलवे के मालगोदाम के समीप रेलवे लाइन पर एक किशोर का शव पड़ा मिला था। जीआरपी थाना पुलिस विगत चार दिन से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही थी। शिनाख्त नहीं पर शनिवार को जीआरपी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन

रविवार को थाना दक्षिण के कन्हैयानगर निवासी राजू ठाकुर जीआरपी थाने पर पहुंचे और उन्होंने कपड़ों और फोटो के आधार पर बेटे रामू के रूप में शिनाख्त की। राजू ठाकुर ने बताया कि वह नशे का आदी थी। घर पर बहुत कम रहता था। तीन अगस्त को वह निकल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कारण उन्होंने कोई खोजबीन नहीं की। जीआरपी थाना प्रभारी ऊषा मलिक ने कहा कि किशोर के शव की शिनाख्त पिता ने रामू के रूप में की है। मामले की जांच की जा रही है।
लाइनपार पुलिस ने शातिर को भेजा जेल
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान रूपसपुर चौराहे से गुदाऊं की ओर जाने वाले रोड से अपराधी जितेंद्र उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा एवं दो कारतूस बरामद किए गए। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ दस से अधिक मामले दर्ज हैं।

दुराचार एवं छेड़खानी का आरोपी भेजा जेल
फरिहा। विगत 20 मई को महिला से छेड़खानी एवं दुराचार करने के आरोपी पिल्खतर निवासी टीटी उर्फ पुष्पेंद्र पुत्र राकेश कुमार को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed