{"_id":"5756fa7b4f1c1b7b679c5364","slug":"ddm-villagers-gave-his-pledge-to-open-defecation","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने ग्रामीणों को दिलाई खुले में शौच न करने की शपथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने ग्रामीणों को दिलाई खुले में शौच न करने की शपथ
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Tue, 07 Jun 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने ग्रामीणों को दिलाई खुले में शौच न करने की शपथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर हल करें। कोई शिकायत आए तो उस पर त्वरित कार्रवाई करें। यह निर्देश जिलाधिकारी डीएम निधि केसरवानी ने तहसील दिवस के दौरान दिए। उन्होंने 91 में 20 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। डीएम ने सैंदलपुर गांव में चौपाल लगाकर समस्याओं को सुना। ग्रामीणों को खुले में शौच नहीं जाने की शपथ दिलाई।
डीएम निधि केसरवानी ने तहसील सिरसागंज में एक-एक कर शिकायतों को सुनना प्रारंभ किया। पुलिस संबंधी शिकायतों को एसएसपी अशोक कुमार ने खुद ही सुना। सीडीओ कर्मेंद्र सिंह डीएम के साथ थे। डीएम ने 91 शिकायतों में से 20 का मौके पर निस्तारण किया। शेष का एक सप्ताह में भीतर निस्तारण करने का आदेश दिया। चिकित्सा विभाग की टीम ने 32 दिव्यांगों की जांच करके उनको प्रमाण पत्र जारी किए। डीएम ने तहसील दिवस के पश्चात ब्लाक मदनपुर के लोहिया गांव सैंदलपुर का भ्रमण किया। विकास कार्यों की गुणवत्ता को परखा। लोहिया आवास को गुणवत्ता के अनुरूप बनाने के निर्देश बीडीओ को दिए। चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और निस्तारण करने के आदेश दिए। डीएम ने ग्रामीणों को स्वयं शौचालय निर्माण कराने के लिए प्रेरित और शपथ दिलाई कि आज से कोई व्यक्ति खुले में शौच नहीं जाएगा। गांव को शीघ्र ही खुले से शौचमुक्त घोषित कराएंगे। सीएमओ पुष्कर आनंद, डीडीओ आरके राम, एसडीएम सिरसागंज राजेश यादव, पीडी सर्वेश चंद्र यादव, बीडीओ धर्म जीत सिंह, डीपीओ आभा सिंह, सीबीओ डा. प्रभंजन शुक्ला के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।