{"_id":"030028b2dc39bf1f71d2c12a7c6b30d3","slug":"dcm-auto-s-clash-killed-two-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम-ऑटो की भिड़ंत, दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम-ऑटो की भिड़ंत, दो महिलाओं की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 13 Dec 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी रोड स्थित ग्राम मांड़ई के निकट संत जनूबाबा महाविद्यालय के सामने रविवार दोपहर एक बजे डीसीएम और ऑटो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार दो महिलाओं की हादसे में ही मौत हो गई। वहीं ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया।
शिकोहाबाद की ओर आ रहे ऑटो (यूपी-83टी/4265) और विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही डीसीएम (यूपी-80बीए/9972) में रविवार दोपहर संत जनू बाबा महाविद्यालय के सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार सवार दो महिलाओं रीता (23) पत्नी दीप चंद्र और राजकुमारी (30) पत्नी सत्यवीर सिंह निवासी बनीपुर थाना शिकोहाबाद (देवरानी-जेठानी) की मौत हो गई। वहीं ऑटो चालक बाचाराम घायल हो गया।
घटना की जानकारी पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिवारीजन और गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गये। आक्रोशित लोगों ने परिवारीजनों के साथ मार्ग को जाम कर दिया। इधर, हादसे में डीसीएम चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। जाम लगा रहे लोगों की मांग थी कि चालक को गिरफ्तार किया जाए और मृतकों के आश्रितों को आर्थिक मदद दी जाये। हालांकि मतगणना के चलते कोई भी अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सका। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर दो घंटे बाद जाम खुलवाया। घायल ऑटो चालक को अस्पताल और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।