{"_id":"5e18b3ed8ebc3e881822974b","slug":"dataunji-women-suicide-firozabad-news-agr424169534","type":"story","status":"publish","title_hn":"दतौजी में महिला फांसी के फंदे पर झूली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतौजी में महिला फांसी के फंदे पर झूली, मौत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के दतौजी में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पहले ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना लाइनपार के ग्राम दतौजी निवासी मलूसा देवी (32) पत्नी राजकिशोर ने किसी बात से आहत होकर घर के अंदर फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की जानकारी पर मायके पक्ष के लोग आ गए। उन्होंने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लाइनपार थाने के एसएसआई सोबरन सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मायके पक्ष के लोगों ने महिला की हत्या की बात कही।
इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी लेकिन गांव के कुछ प्रबुद्धजनों के हस्तक्षेप करने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। समझौता के बाद परिजनों ने महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। प्रभारी एसओ तथा एसएसआई सोबरन सिंह ने बताया महिला के मायके पक्ष के लोग पहले हत्या का आरोप लगा रहे थे लेकिन बाद में दोनों पक्षों मेें समझौता हो गया। कोई तहरीर नहीं आई है।