फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Data on 2662 farmers improved after three-day campaign

तीन दिवसीय अभियान के बाद 2662 किसानों के डाटा मे हुआ सुधार

Fri, 05 Feb 2021 06:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Data on 2662 farmers improved after three-day campaign
फिरोजाबाद। पात्रता के बावजूद लंबे समय से इंतजार कर रहे जिले के 2662 किसानों को जल्द ही सम्मान निधि मिलने का रास्ता साफ हो गया है। आधार व बैंक खातों में व्याप्त त्रुटि संशोधन एवं नवीन आवेदकों का पंजीकरण कराने के बाद डाटा शासन को फॉरवर्ड किया गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत प्रथम, द्वितीय व तीसरी किस्त प्राप्त करने वाले करीब साढे़ सात हजार किसानों के बैंक खातों में गड़बड़ी होने के कारण उन्हें सम्मान निधि नहीं मिल पा रही है। वहीं कई किसानों का पंजीकरण भी नहीं हो पा रहा है। शासन के निर्देश पर गत एक फरवरी से तीन फरवरी के बीच चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जिले के सभी नौ ब्लॉकों में शिविर आयोजित कर डाटा सुधार एवं नवीन पंजीकरण कराया गया। इस दौरान जिले के कृषि विभाग ने 1331 किसानों का पंजीकरण कराया है। वहीं 304 किसानों के आधार कार्ड संशोधन एवं 1027 किसानों के बैंक खाते सही कराए गए। उप निदेशक कृषि डॉ. हंसराज के मुताबिक उपरोक्त सभी 2662 किसानों का डाटा सम्मान निधि के भुगतान के लिए शासन को फॉरवर्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed