फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dares screws on miscreants, the administration blueprint drawn

उपद्रवियों पर कसेगा शिकंजा, प्रशासन ने खींचा खाका

Sat, 14 Jan 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sat, 14 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dares screws on miscreants, the administration blueprint drawn
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और हिंसा रहित संपन्न कराने को पुलिस प्रशासन ने खाका खींच लिया है। इसके तहत गैर जनपद से फोर्स के साथ पीएसी और सीपीएमएफ की डिमांड की गई है। इस दौरान अधिकतर मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बल ही तैनात होगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में उपलब्ध पुलिसबल के अलावा गैर जिलों से पुलिस फोर्स बुलाने का खाका तैयार कर लिया है। जिले के 1234 मतदान केंद्रों और 1868 बूथों पर पुलिस फोर्स के साथ प्रत्येक सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट के साथ जवान भी मुस्तैद दिखेंगे। पुलिस सूत्रों की मानें जिले में पांच सीओ 24 प्रभारी निरीक्षक, एसओ व 138 उप निरीक्षक, 284 मुख्य आरक्षी प्रोन्नत,1078 आरक्षी उपलब्ध हैं। पुलिस प्रशासन को गैर जनपदों से आठ सीओ, 507 उप निरीक्षक, 3600 सिपाही, 5369 होमगार्ड, पीआरडी जवानों की डिमांड की है। चुनाव को 73 सेक्सन पीएसी, 626.5 सेक्शन सीमीएपएफ को मांगा है। प्रशासन ने आयोग को डिमांड भेजी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को चाहिए फोर्स
13 पुलिस क्षेत्राधिकारी की जरूरत।
23 थाना प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती।
645 उप निरीक्षक दरोगा की जरूरत।
283 मुख्य आरक्षी एचसीसी प्रोन्नत।
4678 पुलिस कांस्टेबल की तैनाती।
5369 की होमगार्ड के जवानों की तैनाती।
73 सेक्शन पीएसी के जवान होंगे तैनात।
626.5 सेक्शन सीपीएमएफ (केंद्रीय पैरामिलेट्री फोर्स)।

शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराना प्राथमिकता होगी। उपद्रवियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वोटर तो बिना किसी डर-भय के बूथ तक पहुंचें।
अमर सिंह
एसपी ग्रामीण फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed