फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dairy raided; 2.5 quintals of paneer seized over suspicion of adulteration.

Firozabad News: डेयरी पर छापा, मिलावट की आशंका पर 2.5 क्विंटल पनीर किया सीज

Fri, 19 Jun 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 19 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dairy raided; 2.5 quintals of paneer seized over suspicion of adulteration.
खैरगढ़ में डेयरी पर जांच करने पहुंचे सहायक आयुक्त। स्रोत: डीआईओ - फोटो : श्री स्वंय
खैरगढ़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) विभाग द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ चलाया जा रहा है। खैरगढ़ क्षेत्र में मैसर्स साईं डेयरी पर खड़ी पनीर से भरी एक गाड़ी को पकड़ लिया। इस कार्रवाई में करीब 2.5 क्विंटल पनीर जब्त कर फ्रीजर सीज कर दिया गया, जबकि जांच के लिए पनीर के नमूने भी संग्रहित किए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे थाना खैरगढ़ क्षेत्र स्थित मेसर्स ओम सांई डेयरी पर छापेमारी की। टीम ने पनीर से भरे आपूर्ति वाहन की जांच की और वाहन से एक नमूना तथा डेयरी के डीप फ्रीजर में रखे पनीर का एक नमूना संग्रहित किया। दोनों नमूनों को त्वरित जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान डेयरी के डीप फ्रीजर में भंडारित लगभग 2.5 कुंतल पनीर मिला। विभाग ने करीब 75 हजार रुपये मूल्य के इस पनीर को सीज कर जब्तीकरण की कार्रवाई की।
विज्ञापन

पूरे दिन चला सघन अभियान
एफडीए टीम ने जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की जांच का अभियान भी चलाया। शिकोहाबाद स्थित ब्लिंकिट स्टोर से मलाई पनीर के दो तथा मीडियम फैट उत्पाद का एक नमूना लिया गया। इसके अलावा नालबंद चौराहा पर दिलीप कुमार जैन के प्रतिष्ठान से दही का एक और माधव डेयरी, फिरोजाबाद से घी का नमूना संग्रहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 14 नमूने, जिनमें पांच पनीर के
सहायक आयुक्त (खाद्य) चंदन पांडेय ने बताया कि अभियान के दौरान अब तक दूध एवं दूध उत्पादों के कुल 14 नमूने संग्रहित किए जा चुके हैं, जिनमें पांच नमूने पनीर के हैं। विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और मुखबिरों की सहायता से मिलावट के संभावित केंद्रों को चिन्हित कर कार्रवाई जारी रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed