{"_id":"65d356846808dc265308db0f","slug":"cylinder-caught-fire-in-guest-house-created-panic-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-118258-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गेस्ट हाउस में सिलिंडर में लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गेस्ट हाउस में सिलिंडर में लगी आग, मचा हड़कंप
Mon, 19 Feb 2024 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 19 Feb 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। माधौगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह का खाना पकाने के दौरान गैस सिलिंडर से गैस का रिसाव हो गया। इससे सिलिंडर में आग लग गई। इससे गेस्ट हाउस में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित माधौगंज में वैष्णवी गेस्ट हाउस है। जहां पर एक शादी समारोह का खाना तैयार कराया जा रहा था। खाना पकाने के दौरान अचानक ही गैस सिलिंडर से गैस का रिसाव होने लगा। गैस रिसाव होने से सिलिंडर में आग लग गई। इससे गेस्ट हाउस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर जा पहुंची। इससे सिलिंडर में लगी हुई आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी ब्रजेश सविता ने बताया कि आग को बुझा दिया गया था। साथ ही गेस्ट हाउस संचालक आलोक कुमार से फायर की एनओसी मांगी गई है। गेस्ट हाउस में घरेलू सिलिंडर के उपयोग की जांच कराई जाएगी।