फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   cut invoice 25 traders in the sadar market

सदर बाजार में 25 दुकानदारों के चालान काटे

Fri, 09 Jan 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीराोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीराोजाबाद Updated Fri, 09 Jan 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
गुरुवार को नगर आयुक्त ने गांधीपार्क से नालबंद चौराहे तक दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की नसीहत दी। मौके पर 25 दुकानदारों के चालान भी काटे गए, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

यातायात माह में जिला, पुलिस व नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त करने को कई अभियान चलाए। अफसर बाजारों में पैदल दौड़े, दुकानदारों को चेतावनी दी, नोटिस भी जारी किए। बाजार में बड़े वाहन जाने से रोकने को पार्किंग भी बनाई लेकिन शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के सारे प्रयास विफल साबित हुए। गुरुवार को सुबह 11 बजे नगर आयुक्त रामौतार रमन, उपायुक्त प्रमोद कुमार ने गांधीपार्क से नालबंद तक बाजार का निरीक्षण किया। दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर अतिक्रमण किए जाने को लेकर खासी नाराजगी जताई। जिन दुकानदारों ने फुटपाथ को घेर कर अपने फड़ सजा लिए थे, उन्हें फुटपाथ को खाली करने की चेतावनी दी। नगर आयुक्त के निर्देश पर इंसपेक्टर सुपरवाइजर ने 25 दुकानदारों के चालान भी काटे, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने किया बचाव
नगर आयुक्त द्वारा दुकानदारों के चालान काटने की कार्रवाई को रोकने के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर आयुक्त को आश्वासन दिया कि अब दुकानदार फुटपाथ पर सामान नहीं रखेंगे, इस बार इन्हें छोड़ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़ा न उठने पर सुपरवाइजर को चेतावनी
नगर आयुक्त ने रसूलपुर थाने से लेकर गांधीपार्क तक सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। कुछ स्थानों पर कूड़ा नजर आया। कुछ स्थानों पर दोपहर दो बजे तक कूड़ा नहीं उठ सका। नगर आयुक्त ने सुपरवाइजर महेंद्र सिंह को कार्य में सुधार लाने को कड़ी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed