फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   current flows in wire who used for barricading in field in Firozabad boy died after touching it

Firozabad News: खेत पर लगाए तार में दौड़ाया करंट, छूने से किशोर की मौत; किसान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Tue, 20 Jun 2023 08:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, फिरोजाबाद
अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Jun 2023 08:55 PM IST
सार

फिरोजाबाद में खेत पर फसल सुरक्षा के लिए लगाए गए तार में करंट दौड़ा दिया। इसे छूने से किशोर की मौत हो गई। किसान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
current flows in wire who used for barricading in field in Firozabad boy died after touching it
थाना नारखी, फिरोजाबाद - फोटो : twitter/firozabadpolice

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में फसल सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर लगाए गए तार में किसान ने करंट दौड़ा दिया। मंगलवार को तार छूने से किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पड़ोसी गांव निवासी किसान व उसके नौकर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

लोहे के तारों की कर रखी है बैरिकेटिंग 

घटना नारखी थाना क्षेत्र के नगला राधे गांव की है। गांव निवासी राजवीर सिंह का पुत्र अनुज (14) सोमवार की शाम शौच के लिए खेत की तरफ गया था। इसी बीच वह पड़ोसी गांव त्रिलोकपुर स्थित अरविंद कुमार के खेत की ओर बढ़ गया। अरविंद ने अपने मक्का के खेत में फसल सुरक्षा के लिए लोहे के तारों की बैरिकेटिंग लगा रखी है। तारों में बिजली का करंट प्रवाहित था। वहां से निकलते समय अनुज तार में छू गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान व उसके नौकर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

करंट लगने से वह झुलसकर वहीं गिर गया। सूचना मिलने पर परिजन खेत पर पहुंचे। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता इससे पहले उसकी मौत हो गई। पिता राजवीर ने त्रिलोकपुर निवासी अरविंद एवं उनके नौकर सलीम के खिलाफ बालक की हत्या करने की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार की सुबह किशोर शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed