फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Cry for water in scorching heat

भीषण गर्मी में पानी के लिए  हाहाकार

Mon, 16 May 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 16 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Cry for water in scorching heat
पेयजल संकट को लेकर निगम पहुंचे लोग
सुहागनगरी में पेयजल संकट दिनों दिन गंभीर रूप लेता जा रहा है। नगर निगम व जलकल विभाग के संसाधन जनता की प्यास बुझाने में अक्षम साबित हो रहे हैं। यही कारण भीषण गर्मी के मौसम में प्यासी जनता सड़कों पर भटकने को मजबूर है। सोमवार को जलकल विभाग में दिनभर फरियादियों की भीड़भाड़ रही। 
विज्ञापन

हिमायूंपुर की पेयजल समस्या लेकर पहुंची जनता ने सहायक अभियंता एमए हक को शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा कि हिमायूंपुर टंकी से दूषित पानी आ रहा है, जो पीने योग्य नहीं है। दूषित पानी पीने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। पूरे क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या है, अत: क्षेत्र में डायरेक्ट नलकूप से सप्लाई दी जाए। 
विज्ञापन

नगला विष्णु क्षेत्र के लोगों ने नगर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में दबंगों द्वारा सबमर्सिबल पर कब्जा करने की शिकायत की। महिलाओं का कहना था कि संजय मैरिज होम के निकट नगर निगम का सबमर्सिबल लगा है, जिस पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। वह किसी अन्य व्यक्ति को पानी नहीं भरने देता। जब कोई पानी भरने जाता है तो उससे अभद्रता एवं गालीगलौज की जाती है। क्षेत्रीय लोगों ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ सबमर्सिबल को उसके कब्जे से मुक्त कराने की मांग की। देवनगर के बाशिंदों ने भी जलकल विभाग पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि सुहाग नगर टंकी से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति होती है, लेकिन 24 घंटे में बमुश्किल पांच मिनट ही पानी आता है। टंकी पर तैनात नलकूप आपरेटर की मनमानी से घरों में पानी नहीं पहुंचता है। उन्होंने टंकी पर दूसरे ऑपरेटर को तैनात करने की मांग की। धर्मेंद्र, बबलू, चंद्रभान, छोटेलाल, हरविलास, राजेश, राधा, मीना, विरमा, उर्मिला, मंजू, दुर्गेश, किरन, कमलेश, सीना, रजनीदेवी, चंदन, हरीशंकर, वेदप्रकाश, सतीश, ब्रजमोहन, रवि, विनीत, राजेंद्र, केशव सिंह, प्रमोद कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed