{"_id":"9e6832210d9120ab03730af2d3785e9c","slug":"women-with-stress-after-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से मारपीट के बाद तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से मारपीट के बाद तनाव
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 11 Jun 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरिहा। मकान के विवाद को लेकर कसबा फरिहा के मोहल्ला गांगनी दरबाजा निवासी मंजू देवी के साथ युवकों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। विरोध करने पर पथराव की घटना को अंजाम दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा नेता भी थाने पर पहुंच गए थे।
कसबा फरिहा के मोहल्ला गांगनी दरबाजा निवासी मंजू देवी पत्नी टीटू जैन का मकान को लेकर युवक मुख्त्यार अली से विवाद चला आ रहा है। गुरुवार सुबह दीवार लगाने को लेकर विरोध शुरु हो गया था। इसको क्षेत्रीय लोगों द्वारा शांत करा दिया गया था। शाम को आरोपी मुख्त्यार अली साथियों के साथ मंजू देवी के घर पहुंच गया। इस वक्त महिला घर पर अकेली थी। तभी आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ शुरु कर दी। महिला द्वारा शोरगुल किए जाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए और घटना का विरोध करने लगे। आरोपी पक्ष पथराव करते हुए मौके से भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता और जैन समाज के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घटना को लेकर रोष जताया। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर आक्रोशित लोग थाना फरिहा पहुंच गए। यहां आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ता देख कोतवाल फरिहा ने पीड़िता से तहरीर लेकर मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर लोगों का आक्रोश शांत हो सका। थाने पहुंचने वालों में भाजपा नेता जिला महामंत्री आरडी सिंह चौहान, विमलेश जैन, धर्मेंद्र जैन, अवनीश गुप्ता, प्रिंस जैन, विमलेश पचौरी, श्याम सिंह आदि शामिल हैं।