फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two children ran away by crossing the wall by making a rope

नाड़े की रस्सी बनाकर दीवार पार कर भागे दो बच्चे

Wed, 19 Apr 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 19 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two children ran away by crossing the wall by making a rope
बाल सुधार गृह।
 सुहागनगर स्थित बाल सुधार गृह से दो बच्चे बुधवार को भाग गए। दोनों बच्चे दोपहर को पानी पीने के बहाने से क्लास से बाहर निकले और तीसरी मंजिल पर पहुंच गए। वहां नाड़े की रस्सी तैयार की और बाल सुधार गृह की दीवार पारकर भाग गए। एक सिरसागंज का रहने वाला है दूसरा अलीगढ़ का।
विज्ञापन

राजकीय बाल सुधार गृह में वर्तमान में 46 बच्चे हैं। बाल सुधार गृह की बिल्डिंग में भवन स्वामी द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। दोपहर को दोनों बच्चे पानी पीने के बहाने अपनी क्लास से बाहर आए। नल नीचे है लेकि न वह तीसरी मंजिल पर चले गए। वहां नाड़े की रस्सी बनाई। उसकी सहायता से सुधार गृह की दीवार पार कर खाली पड़े प्लाट में उतरकर भाग गए। स्टाफ को बच्चों के भागने की खबर तक हुई जब उनकी खोज के दौरान प्लाट में उनके भागने के सबूत मिले। जिला प्रोवेशन अधिकारी अजय सिंह ने घटना को लेकर पूरे स्टाफ से जानकारी ली। दोषी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बाल सुधार गृह प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि दोपहर में दो बच्चे भाग गए हैं, जिसमें एक सिरसागंज का रहने वाला है। उसे दिल्ली प्रयाश बाल गृह से 11 मई 2013 को लाया गया था। दूसरा अलीगढ़ का रहने वाला है। इसे कानपुर राजकीय बाल गृह से 27 जुलाई 2016 को लाया गया था। दोनों की उम्र 16 वर्ष है। घटना के संबंध में थाना दक्षिण को सूचना दी गई है। पुलिस बच्चों की तलाश कर रही है। थाना दक्षिण प्रभारी का कहना है कि बाल सुधार गृह के प्रभारी ने तहरीर दी है। बच्चों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed