{"_id":"590892dc4f1c1b5b354419e3","slug":"two-children-escaped-from-the-child-correctional-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल सुधार गृह से भागे दो बच्चों में एक लौटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाल सुधार गृह से भागे दो बच्चों में एक लौटा
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 02 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
बाल सुधार गृह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहागनगर स्थित बाल सुधार गृह से भागे दो बच्चों में एक 12 दिन बाद लौट आया। पूछताछ में उसने बताया कि वे दोनों दिल्ली तक गए। भरपेट भोजन नहीं मिलने पर वह किसी ट्रेन में सवार होकर लौट आया। उसने बताया कि दूसरा किशोर दिल्ली में भटक गया है। इधर, नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव ने कहा कि गार्डों के बयान दर्ज हो चुके हैं। अधीक्षक और कर्मचारियों को शीघ्र नोटिस जारी किए जाएंगे।
आवास विकास कालोनी सुहागनगर सेक्टर दो स्थित बाल सुधार गृह से दो बच्चे 19 अप्रैल को भाग गए थे। मामले में डीएम नेहा शर्मा ने गंभीरता से लिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय कुमार ने बच्चों के भागने के मामले में अधीक्षक एवं स्टाफ की लापरवाही मानते हुए शासन को अपनी रिपोर्ट भेजी थी। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि बाल सुधार गृह से भागे दो बच्चों में से एक लौट आया है। उन्होंने कहा कि किशोर ने बताया कि भागने के बाद दोनों ट्रेन से दिल्ली पहुंच गए थे। 12 दिन में दो दिन ही भरपूर भोजन मिल सका। दिल्ली में भटकने के बाद राजा को बाल सुधार गृह में वापस लौटना ही ठीक लगा। उसका कहना है कि दूसरा किशोर दिल्ली में भटक गया है। इस कारण वह उसके साथ नहीं आ सका। इधर, डीएम नेहा शर्मा ने मामले की जांच नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव को सौंपी थी। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया मामले में अभी तक मात्र दो गार्डों ने बयान दर्ज कराए हैं। उन्होंने कहा कि बाल सुधार गृह के अधीक्षक के साथ अन्य स्टाफ को बयान दर्ज कराने को नोटिस जारी किए जाएंगे। जांच प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।