{"_id":"574c6c6f4f1c1b7c28109824","slug":"tractor-overturns-teenager-killed-24-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से किशोरी की मौत, 24 घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर पलटने से किशोरी की मौत, 24 घायल
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 30 May 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से सोमवार को लतीफपुर गांव की एक किशोरी की मौत हो गई। वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये सभी लोग भागवत कथा समापन के बाद कलश विसर्जन करने यमुना घाट गए थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना टूंडला क्षेत्र के गांव लतीफपुर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हुआ था। रविवार को भंडारे के साथ कथा का समापन हो गया था। सोमवार सुबह दो ट्रैक्टरों में कलश लेकर गांववाले इसे विसर्जित करने यमुना घाट गए थे। शाम को करीब चार बजे कलश विसर्जित करके घर लौटते समय जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली रामपुर और लतीफपुर गांव के बीच पहुंची। एक ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कंचन (17) पुत्री पप्पू निवासी नगला अतीसा भगवंतपुर, हाथरस की मौत हो गयी। वहीं लवली (15) पुत्री महेश, शालू पुत्री राकेश, प्रीती पुत्र राजवीर, रेखा पत्नी प्रेमचन्द्र, गुलाव सिंह पुत्र प्रेमचन्द्र, पोप सिंह उर्फ पप्पू पुत्र हीरालाल, सुखवीर, दीपू, शिशुपाल पुत्र पोप सिंह सहित करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए।
-------------
फोटो-टूंडला के रामपुर-लतीफपुर के मध्य हादसे का मंजर देखते ग्रामीण