Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth dies after being hit by a roadways bus

Budaun News: रोडवेज बस की चपेट में आकर युवक की मौत

Sun, 22 Nov 2026 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 22 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a roadways bus
बदायूं। कोतवाली थाना क्षेत्र में जालंधरी सराय सराय में चामुंडा चौराहे के पास शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे रोडवेज बस की चपेट में आने से एक युवक नदीम 45 वर्षीय की मौत हो गई। जालंधरी सराय निवासी नदीम बाजार से लौटने के बाद ई-रिक्शा से जालंधरी सराय के पास उतर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही रोडवेज बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि युवक बस के आगे गिर गए थे। इस कारण बस की चपेट में आने से हादसा हो गया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed