फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tin shade of the locked factory and wall collapse, contractor's death

बंद कारखाने का टीन शेड और दीवार गिरी, ठेकेदार की मौत

Wed, 12 Apr 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 12 Apr 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Tin shade of the locked factory and wall collapse, contractor's death
कारखाने में टिनशेड गिरने से हादसा हो गया।
सुहाग नगर सेक्टर दो स्थित जैन ब्लाक ग्लास वर्क्स कारखाने का निमार्णाधीन टीन शेड और दीवार गिरने से भट्ठी ठेकेदार की मौत हो गई। वहीं, चार मजदूर घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर होने पर प्राइवेट ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इस बीच कारखाना मालिक ने दोनों गेटों को अंदर से बंद करा दिया। पुलिस तक को नहीं घुसने दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने सीढ़ी लगाकर अंदर घुसी और तालों को तोड़कर घटना की जांच की। इस बीच गेट पर एकत्रित भीड़ ने हंगामा किया। उधर, पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

दक्षिण थाना क्षेत्र की गली बोहरान निवासी चेतन गुप्ता की सुहागनगर सेक्टर दो में जैन ब्लाक ग्लास वर्क्स के नाम से कारखाना है। यह काफी समय से बंद पड़ा हुआ है। कारखाने को अनिल उपाध्याय ने लीज पर एक माह पूर्व लिया है। यहां चूड़ी कारखाने चलाने के लिए भट्ठी निर्माण के साथ ही नया टीन शेड डालने का कार्य हो रहा था। दोपहर करीब 12 बजे श्रमिक कारखाने की दीवार पर चढ़कर जैक लगाकर पुराने टीन शेड को खोलने का काम कर रहे थे। वहीं, ठेकेदार जाहिद पुत्र सईद निवासी गालिब नगर थाना रसूलपुर भट्ठी का निर्माण करा रहा था। इसी बीच टीन शेड श्रमिकों के ऊपर गिर पड़ा। इसके चलते ठेकेदार जाहिद के साथ श्रमिक अयूब, हसरत अली व सिद्दीक निवासी चिश्तीनगर थाना रामगढ़ व मुबारक अली के ऊपर टीन शेड के साथ दीवार गिर पड़ी। मलबे में दबकर जाहिद के साथ अयूब घायल हो गया। वहीं, अन्य श्रमिक मामूली रूप से घायल हुए। जाहिद और अयूब को फैक्ट्री मालिक ने आनन फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर भेज दिया। अयूब की हालत गंभीर होने पर उसको भर्ती कर लिया गया। जबकि जाहिद को मृत घोषित कर दिया। इस बीच जाहिद के परिवारीजन भी अस्पताल आ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी ओमकार यादव के साथ उत्तर, दक्षिण और रसूलपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही कारखाना मालिक से घटना की जानकारी ली। उधर, हादसे की जानकारी होते ही भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं, मालिक ने कारखाने को अंदर से बंद कर दिया। इस पर क्षेत्रीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसको बाद में पुलिस ने बमुश्किल समझा बुझाकर कर शांत किया।  
विज्ञापन

ताले तोड़कर खोले गेट, एक घंटे तक पुलिस रही परेशान
फिरोजाबाद(ब्यूरो)। हादसे के बाद फैक्ट्री के मेन गेट के साथ छोटे गेटों को खुलवाने के लिए पुलिस एक घंटे तक कोशिश करती रही। फैक्ट्री में कर्मचारी भी अंदर थे। इसके बाद भी गेट नहीं खोले गए। इसके बाद सीढ़ी से पुलिस फैक्ट्री के अंदर पहुंची। पुलिस ने गेट पर लगे ताले को तोड़कर गेट खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भाई तो कोई बेटे का हाल जानने को दौड़ा फैक्ट्री की ओर
फिरोजाबाद(ब्यूरो)। घटना के बाद महिला, पुरुष और बच्चे भी फैक्ट्री पर पहुंच गए। वे अपने लोगों का हाल जानने के लिए यहां पहुंचे थे। मालिक ने अंदर प्रवेश नहीं दिया। पुलिस ने हस्तक्षेप के बाद उन्हें प्रवेश मिला। इस बीच रमेश निवासी कानपुर बाकरगंज की बहन भी फैक्ट्री पहुंची थी। भाई का हाल जानने के लिए वह गेट पर रो रही थी। पुलिस रमेश की बहन के साथ अन्य महिलाओं को फैक्ट्री के अंदर प्रवेश कराया।
श्रमिकों के चेहरे पर दिखाई दी दहशत
फिरोजाबाद(ब्यूरो)। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय अन्य श्रमिकों के साथ सैलई निवासी सोनू, उवेश और आरिफ सैलई थाना रामगढ़ भी टीन शेड के समीप ही काम कर रहे थे। टीन शेड गिरते ही वह भाग खड़े हुए। इसके चलते यह श्रमिक बाल-बाल बच गए। उनके चेहरे पर खौफ साफ दिखाई दे रहा था।

कोट
मृतक जाहिद के परिवारीजनों ने कार्रवाई से मना करते हुए तहरीर नहीं दी है। उनका कहना था कि हादसा होने के कारण मौत हुई है। उनको कोई कार्रवाई नहीं करनी है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। यदि घायलों की ओर से कोई तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
ओमकार यादव, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed