फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The truck hit the pole of high tension line, the current three stun

हाईटेंशन लाइन के पोल से टकराया ट्रक, करंट से तीन अचेत

Sun, 24 Jul 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 24 Jul 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
The truck hit the pole of high tension line, the current three stun
ट्रक विद्युत पोल से टकरा गया
नो एंट्री जोन में घुसा ट्रक ढोलपुरा रोड पर हाईटेंशन लाइन के पोल से टकरा गया। टक्कर से पोल पर रखे ट्रांसफार्मर का तार टूट कर ट्रक पर गिर पड़ा। इससे ट्रक में करंट दौड़ गया और हादसे में तीन लोग करंट लगने से अचेत हो गए। वहीं राह गुजरते युवक की साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों में आक्रोश फैल गया और ट्रक पर पथराव कर शीशे क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं हादसा होते ही चालक और परिचालक ट्रक छोड़कर भाग गए।  
विज्ञापन

रविवार दोपहर एक ट्रक ढोलपुरा स्थित फैक्ट्री में जा रहा था। चालक ने प्रभा श्रीगोपाल कोल्ड स्टोरेज के समीप ट्रक से संतुलन खो दिया और ट्रक हाईटेंशन लाइन के पोल से टकरा गया। इससे पोल पर रखे ट्रांसफार्मर का तार टूट कर ट्रक पर गिर पड़ा। इससे ट्रक में करंट दौड़ने लगा। तभी वहां से साइकिल लेकर गुजर रहा सत्यप्रकाश, अजय निवासी ढोलपुरा के साथ एक बाइक सवार युवक भी ट्रक में दौड़ रहे करंट से अचेत हो गए। हादसा होते ही क्षेत्र में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसी दौरान चालक और परिचालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गए। हादसे को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ ही ट्रक पर पथराव कर दिया। उधर, करंट से अचेत सत्यप्रकाश, अजय को परिवारीजन उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां सत्यप्रकाश की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया। वहीं अजय को परिवारीजन घर ले गए। वहीं सूचना पर पहुंची लाइनपार थाना पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे विद्युत अधिकारियों ने ट्रक से टकरा रहे हाईटेंशन लाइन के तार को अलग किया। थानाध्यक्ष लाइनपार का कहना है कि पीड़ित पक्ष यदि तहरीर देता है तो ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।  
विज्ञापन


घटना से लोगों में था आक्रोश
घटनास्थल पर मौजूद लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश था। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां से चंद कदमों की दूरी पर शिक्षण संस्थान भी है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में बच्चे पढ़ने आते है। गनीमत रही कि रविवार को यहां कोई नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोचिंग पढ़ कर घर जा रहा था युवक
पीड़ित परिवारीजनों की मानें तो सत्यप्रकाश की जयना के समीप दूध की दुकान है। वह दुकान से घर जा रहा था। वहीं अजय कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था। वहीं बाइक सवार युवक भी किसी कार्य से ढोलपुरा की ओर जा रहा था। करंट लगने से सत्यप्रकाश साइकिल से दूर जाकर गिरा था और उसकी साइकिल ट्रक के अगले पहिए के नीचे आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed