फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The STF was finally picked two vehicle thieves, car recovered

एसटीएफ ने दो वाहन चोर दबोचे, कार बरामद

Wed, 21 Dec 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूराे फीराेजाबाद Updated Wed, 21 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
The STF was finally picked two vehicle thieves, car recovered
पु‌लिस जांच करती हुई - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

विज्ञापन

जनपद औरया की स्पेशल टास्क फोर्स ने मंगलवार की शाम को शिकोहाबाद थाना पुलिस को साथ लेकर जसलई रोड स्थित एक मकान पर छापा मारा। यहां वाहन चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की कार बरामद कर ली। वाहन चोरों का एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए अपराधी अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं। 

औरया एसटीएफ ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य की निशानदेही पर शिकोहाबाद के जसलई रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सामने वाली गली में मनोज यादव के मकान पर छापा मारा। पुलिस ने किराये पर रह रहे अरुण पुत्र बैजनाथ यादव निवासी ग्राम मांडई थाना शिकोहाबाद की तलाश की। घर पर अरूण तो मौजूद नहीं था लेकिन पुलिस को देखते ही उसके कमरे पर मौजूद तीन लोग भागने लगे। एसटीएफ ने इनमें से दो लोगों सर्वेश व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। एक साथी भाग निकला। पुलिस ने मकान के बाहर खड़ी चोरी की सफेद रंग की सेंट्रो कार नंबर यूपी 32 बीएम 1030 बरामद कर ली। अरुण के कमरे से पुलिस ने कारों की मास्टर चाबी भी बरामद की है। उसकी पत्नी कीर्ति ने बताया कि अरूण सुबह 10 बजे खाना खाकर चला गया था। इसके बाद उसके तीन साथी कमरे पर आये थे। एसटीएफ दोनों वाहन चोरों व कार को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed