फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Student murders on unlawful pole opening

अवैध संबंधों का पोल खोलने पर हुई थी छात्र की हत्या

Tue, 28 Mar 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 28 Mar 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Student murders on unlawful pole opening
हत्या की आरोपी महिला गिरफ्तार।
सायपुर कलां निवासी कक्षा 11 के छात्र धर्मेंद्र की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी चाची को जेल भेज दिया। वहीं, आरोपी के प्रेमी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पहले भी महिला को हिरासत में लिया था लेकिन छोड़ दिया था। छात्र महिला के अवैध संबंधों में बारे में परिवारीजनों को बता चुका था। इससे वह खुन्नस रखती थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव सायपुर कलां निवासी रूबी के अवैध संबंध मोहम्मदपुर निवासी आशीष के साथ हैं। 18 फरवरी को खेतों में दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में रूबी के जेठ ध्रुव सिंह के 16 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र ने देख लिया। उसे देखकर आशीष मौके से भाग गया था। धर्मेंद्र ने पूरी घटना से अपने बाबा के साथ अन्य परिजनों को अवगत करा दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने के साथ विवाद हो गया। इसको ग्रामीणों ने हस्तक्षेप करके शांत करा दिया। तभी से आशीष के साथ रूबी धर्मेंद्र से खुन्नस मानने लगे। दो मार्च को परिवार में चल रहे शादी समारोह के दौरान धर्मेंद्र की हत्या करने का प्लान बना डाला। योजना के तहत ही धर्मेंद्र को मोहम्मदपुर के पास ले जाकर उसे मार डाला। उसके शव को पास ही सड़क के किनारे खंदी में फेंक दिया। हत्या की रिपोर्ट मृृतक छात्र के पिता ने अपने छोटे भाई की पत्नी रुबी के साथ उसके साथियों के खिलाफ  दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सर्विलांस की मदद से हुआ खुलासा
पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर पाया कि रूबी की आशीष से काफी देर तक बातें होती थी। 18 फरवरी के साथ दो मार्च को भी दोनों देर तक बात हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रूबी को हिरासत में लिया लेकिन उसे छोड़ दिया। बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर मामला खुल गया। पुलिस ने आरोपी रूबी को जसराजपुर थाना भोगांव मैनपुरी से गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर छात्र की हत्या की थी। महिला को जेल भेजा गया है जबकि प्रेमी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed