फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Six sealed illegal cloth houses

सील किए छह अवैध कट्टीघर

Thu, 23 Mar 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 23 Mar 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Six sealed illegal cloth houses
अवैध कट्टीखाने को सील करते अधिकारी।
प्रशासन की सख्ती के बाद अवैध कट्टीघरों को बंद कराने के लिए गुरुवार को प्रशासन की टीम दौड़ी। उत्तर प्रदेश में योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अवैध कट्टीघरों को बंद करने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद भी अवैध रूप से शहर में चल रहे कट्टीघरों में भट्ठियां धधक रहीं थीं। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में शहर में चल रहे अवैध कट्टीघरों के मामले को उजागर किया। गुरुवार को प्रशासन हरकत में आया और कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित छह कट्टीघरों को सीज कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर नगर आयुक्त ने टीम ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

शहर की नई आबादी एवं लालपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध कट्टीघरों का संचालन हो रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट एसबीएस यादव के निर्देश पर प्रभारी नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, एसओ रसूलपुर विनोद कुमार पायल के नेतृत्व में नगर निगम की टीम पुलिस फोर्स के साथ करीब 11 बजे नए बाईपास स्थित लालपुर मंडी पहुंची। यहां अवैध कट्टीघर संचालित होने की सूचना थी। नगर निगम अफसरों व पुलिस फोर्स पूरे क्षेत्र का मुआयना किया तो सभी कट्टीघरों पर ताले लगे हुए मिले। कट्टीघरों के अंदर कुछ भी नहीं था। कट्टीघरों के पीछे गड्ढों में पशुओं की हड्डियां पड़ी नजर आईं। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि यह कट्टीघर कुछ दिन पहले ही बंद हुए हैं। यहां कट्टीघरों के संचालन से तीव्र दुर्गंध के कारण जीना दुश्वार था।
विज्ञापन

प्रभारी नगर आयुक्त ने पुलिस फोर्स पहले सभी कट्टीघरों का निरीक्षण किया, जिसमें पांच कट्टीघरों पर ताले पड़े हुए थे। एक कट्टीघर का गेट पूरी तरह टूटा हुआ था। इस दौरान सभी कट्टीघरों को सील कर दिया गया। कट्टीघर की सील पर प्रभारी नगर आयुक्त प्रमोद कुमार व एसओ रसूलपुर विनोद कुमार पायल द्वारा हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. महाराज सिंह, स्वच्छता निरीक्षक नत्थीलाल कुशवाहा, महेश कुमार, सहायक अभियंता रमाशंकर रमा, जेई विनोद कुमार शुक्ला के अलावा पुलिस फोर्स मौजूद रहा।  वहीं, डीएम नेहा शर्मा का कहना है कि शासन के सख्त आदेश हैं कि अवैध रूप से कहीं भी पशुवधशालाएं नहीं चलने दीं जाएंगी। जहां भी अवैध रूप से पशुओं का वध होते मिला कार्रवाई की जाएगी।

कोट
नगर निगम में पहले ताड़ो वाली बगिया एवं कस्साबान में दो स्लाटर हाउस थे। उप्र पोल्यूशन बोर्ड द्वारा इनका सर्वे कराया गया था, जो मानक के अनुरूप नहीं थे। वर्ष 2013 में हमने दोनों स्लाटर हाउस को बंद करा दिया था। वर्तमान में कोई कोई स्लॉटर हाउस वैध रूप से संचालित नहीं है। शासन के निर्देश पर आज छह अवैध स्लाटर हाउस को सील करा दिया गया है।
प्रमोद कुमार
प्रभारी नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed