फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   robbers broken atm

बदमाश्ााों ने एटीएम तोड़ा, शोर मचाने पर भागे

Wed, 10 May 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 10 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
robbers broken atm
टूटा हुआ एटीएम

विज्ञापन
नगर के इटावा रोड स्थिति सोथरा चौराहे के पास लगे एक्सिस बैंक के एटीएम को मंगलवार रात बदमाश्‍ााों ने तोड़ने का प्रयास किया। एटीएम के मुख्य द्वार के कांच आदि को ध्वस्त कर बदमाशों ने एटीएम के बोर्ड पैनल को तोड़कर एटीएम की स्क्रीन आदि को तहस नहस कर दिया, लेकिन कैश निकालने में सफल नहीं हुए तो उन्होंने चार पहिया वाहन में एटीएम को ही लाद कर ले जाने की कोशिश की, तब तक मौके पर जुटे लोगों ने शोर कर दिया तो चोर एटीएम छोड़ कर भाग गए।

सुबह लगभग चार बजे लोगों ने इस एटीएम की देखरेख के लिए बैंक की ओर से रखे गए स्टाफ  राहुल यादव को घटना की सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंचे इंस्पेक्टर बीके सिंह, एसओजी प्रभारी शैलेंद्र सिंह और एक्सिस बैंक के एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के फु टेज की हार्डडिक्स को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


मशीन की जांच के बाद थानाध्यक्ष ने बताया कि वारदात के बारे में रात 2:40 बजे 100 नंबर पर फोन आया था। मुख्यालय से खबर सीधे थाने पर पहुंची तो पुलिस मौके की ओर रवाना हो गई। तब तक तोड़फोड़ की आवाज सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने शोर किया तो चोर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएम की सुरक्षा का नहीं है इंतजाम
सिरसागंज थानाध्यक्ष बीके सिंह ने बताया कि सिरसागंज में एक्सिस बैंक के तीन एटीएम हैं और किसी पर भी न तो कोई सुरक्षा गार्ड रखा गया है और ना ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है। सिरसागंज शाखा के प्रभारी आशीष श्रीवास्तव और एटीएम इंचार्ज राहुल यादव ने बताया कि इन एटीएम की सुरक्षा आदि की जिम्मेदारी हिताची कंपनी के पास है। उन्हाेंने किसी एटीएम के लिए सुरक्षा गार्ड नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed