{"_id":"57585b6f4f1c1b70359c529e","slug":"prisoner-escaped-from-police-custody-on-muscle-came-from-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा से पेशी पर आया बंदी पुलिस कस्टडी से फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इटावा से पेशी पर आया बंदी पुलिस कस्टडी से फरार
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
इटावा से पेशी पर आया बंदी पुलिस कस्टडी से फरार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल पहले मैनपुरी रोड पर हुई तीन लोगों की हत्या में शामिल आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। उसे बुधवार को दो पुलिस कर्मी निजी कार से इटावा जेल से पेशी पर लाए थे। पेशी से वापस इटावा जाते समय उसने और उसके साथियों ने पुलिस कर्मियों को कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया और बेहोश होने के बाद उन्हें गांव नगला ऊदी के पास एक बाग में फेंककर फरार हो गए। फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों ने बंदी के घर और रिश्तेदारों के यहां ताबड़तोड़ दबिश भी दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस कर्मियों के कुछ कारतूस भी गायब बताए जा रहे हैं।
फरार हुआ आरोपी थाना सिरसागंज के गांव पिडसरा निवासी कुलदीप उर्फ भोला है। वह तीन मई 2012 को शिकोहाबाद में मैनपुरी रोड पर की गई तीन लोगों की हत्या में गिरफ्तार हुआ था। उसे बाद में इटावा जेल ट्रांसफर कर दिया गया था। बुधवार को इटावा पुलिस लाइन के सिपाही सतीश रोहता और संजय कुमार पेशी पर फीरोजाबाद लेकर आए थे। कुलदीप पेशी के बाद दोनों पुलिस कर्मियों के साथ प्राइवेट कार से इटावा जा रहा था। बताया जा रहा है कि कार में और कुछ लोग और भी सवार थे। उन्होंने कार को एक ढाबे पर रोका और यहां खाना खाया। इसी बीच सिपाहियों की कोल्डड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसे पीकर सिपाही अचेत हो गए। बाद में बाग में फेंककर कुलदीप और उसके साथी फरार हो गए। शाम चार बजे बाग के समीप बेहोशी की हालत में पड़े सिपाहियों को देख ग्रामीणों ने मक्खनपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी देहात अमर सिंह, सीओ सदर राजेश चौधरी, सीओ शिकोहाबाद श्यामकांत के साथ कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस दोनों सिपाहियों को थाने ले आई। होश आने पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके साथ ही सिपाहियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। दोनों सिपाहियों के पास करीब 40 कारतूस थे। पुलिस अधिकारियों ने मौके से 25 कारतूस बरामद किए है। शेष कारतूस गायब है।
29 नवंबर को भेजा गया था इटावा
कुलदीप के खिलाफ जेल में हंगामा करने और बदिंयों के बीच अपना गुट खड़ा करने की शिकायतें थी। जिसके चलते जेल प्रशासन की रिपोर्ट के बाद 29 नवंबर 2015 को इटावा जेल भेजा गया था। तब से वह इटावा जेल में ही निरुद्ध था।
विज्ञापन
विद्युत अधिनियम के मुकदमे में आया था पेशी पर
एसपी देहात अमर सिंह का कहना है कि कुलदीप को बुधवार को इटावा पुलिस लाइन के सिपाही विद्युत अधिनियम के मुकदमे में अपर जिला जज चतुर्थ के न्यायालय में पेशी पर लाए थे। इटावा के पुलिस अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है। उनके आने पर कुलदीप और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।