{"_id":"59135ae94f1c1b1d68850b72","slug":"pradhan-s-son-gun-shot-injoured","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के पुत्र को गोली मारकर किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के पुत्र को गोली मारकर किया घायल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 10 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थानाक्षेत्र नसीरपुर के पुन्नछा के प्रधान कमलेश यादव के पुत्र संजय यादव (23) को बुधवार दोपहर पल्सर सवार युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। उसे यहां के जिला संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इस घटना की रिपोर्ट समाचार लिखे जाने तक दर्ज नहीं कराई गई है।
संजय यादव (23) अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, रास्ते में पल्सर सवार तीन लोगों ने उसे घेर लिया और उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान संजय के दो गोली लगीं, एक गोली बांह में और एक कंधे के नीचे। इससे घायल होकर संजय गिर गए।
बताते हैं कि हमलावर संजय को मरा समझ बाइक से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन संजय को यहां के जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर आए। यहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों ने बताया कि बाइक सवार तीन हमलावर थे इनसे उनकी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
बता दें कि वर्ष 2016 में तीन अप्रैल को थाना नसीरपुर के गांव बलारपुर के पास पूर्व प्रधान सूरज कुमार और उनके छोटे भाई इनाम सिंह की हत्या कर दी गई थी। सूरज के रिश्तेदार रवि और गोविंद निवासी जैतपुर थाना बाह, आगरा घायल हुए थे। इस हत्याकांड में वर्तमान प्रधान कमलेश और उनके साथियों के विरुद्ध सूरज के भाई रामसंत ने थाना नसीरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।