{"_id":"57db01f94f1c1b0d27d47f5c","slug":"patient-assault-hospital-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालकर्मी के साथ मरीज ने की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पतालकर्मी के साथ मरीज ने की मारपीट
Amar Ujala
Updated Fri, 16 Sep 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
अस्पतालकर्मी के साथ मरीज ने की मारपीट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध में कर्मचारियों ने की हड़ताल
जिला संयुक्त चिकित्सालय में गुरुवार को मरीज व उसके साथ आए लोगों ने अस्पतालकर्मी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद अस्पताल कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही।
गुरुवार को सुबह 8.30 बजे हरगनपुर निवासी शैलेंद्र अपने पिता के साथ दवा लेने अस्पताल आया। अस्पताल में कार्यरत वार्ड ब्वाय श्रीपाल पुत्र रामवीर ने उसे दवा देने के साथ ही इंजेक्शन लगा दिया। इस पर शैलेंद्र व उसके पिता ने गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए वार्ड ब्वाय श्रीपाल को पीट दिया। वहां मौजूद फार्मासिस्ट जितेंद्र बघेल ने किसी तरह उसे बचाया। जानकारी मिलते ही अस्पतालकर्मी एकत्र हो गये तथा नारेबाजी करते हुए हड़ताल कर दी। हड़ताल की जानकारी मिलते ही सीएमएस डा. शिवकुमार व पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद अस्पतालकर्मी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में थाने पहुंचे कर तहरीर दी। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद अस्पतालकर्मी काम पर वापस आ गए। इससे दो दिन पूर्व भी एक अस्पतालकर्मी को कुछ दबंगों ने पीट दिया था।