फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   patient assault hospital employee

अस्पतालकर्मी के साथ मरीज ने की मारपीट

Fri, 16 Sep 2016 02:13 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Fri, 16 Sep 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
patient assault hospital employee
अस्पतालकर्मी के साथ मरीज ने की मारपीट - फोटो : Amar Ujala
विरोध में कर्मचारियों ने की हड़ताल
विज्ञापन


जिला संयुक्त चिकित्सालय में गुरुवार को मरीज व उसके साथ आए लोगों ने अस्पतालकर्मी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद अस्पताल कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही।

गुरुवार को सुबह 8.30 बजे हरगनपुर निवासी शैलेंद्र अपने पिता के साथ दवा लेने अस्पताल आया। अस्पताल में कार्यरत वार्ड ब्वाय श्रीपाल पुत्र रामवीर ने उसे दवा देने के साथ ही इंजेक्शन लगा दिया। इस पर शैलेंद्र व उसके पिता ने गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए वार्ड ब्वाय श्रीपाल को पीट दिया। वहां मौजूद फार्मासिस्ट जितेंद्र बघेल ने किसी तरह उसे बचाया। जानकारी मिलते ही अस्पतालकर्मी एकत्र हो गये तथा नारेबाजी करते हुए हड़ताल कर दी। हड़ताल की जानकारी मिलते ही सीएमएस डा. शिवकुमार व पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद अस्पतालकर्मी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में थाने पहुंचे कर तहरीर दी। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद अस्पतालकर्मी काम पर वापस आ गए। इससे दो दिन पूर्व भी एक अस्पतालकर्मी को कुछ दबंगों ने पीट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed