फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   One other miscreants shot himself

एक को बदमाशों ने तो दूसरे ने खुद को गोली मारी

Mon, 23 Jan 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Mon, 23 Jan 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
One other miscreants shot himself
पिस्‍ताल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
क्षेत्र में खेत में पानी लगाकर घर जा रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, दूसरी वारदात में गांव नगला गंगा निवासी युवक पंकज ने गांव के बाहर खुद को गोली मार ली। परिवारीजन मामले में कुद भी कहने से कतरा रहे हैं। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है। गोली युवक के पेट में लगी थी।
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव खेरिया निवासी ओमपाल सिंह पुत्र जयदयाल को परिवारीजन रविवार की देर रात जिला अस्पताल लेकर आए। युवक के पैर में गोली लगी थी। पीड़ित युवक ने बताया कि वह रात करीब दस बजे खेतों में पानी लगाकर घर जा रहा था। इसी बीच गांव के पास खड़े कई बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। पहली गोली कंधे के पास से रगड़ती हुई निकल गई, जबकि दूसरी गोली पैर में लग गई। इसी बीच बदमाश मौके से भाग गए। गोली मारने की सूचना पर ग्रामीणों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर आई, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। कोतवाल सिरसागंज का कहना है कि मामला संदिग्ध है। गोली युवक के पैर में लगी है।
विज्ञापन

उधर, नगला खंगर के गांव नगला गंगा निवासी युवक पंकज ने गांव के बाहर खुद को गोली मार ली। मां सुनीता देवी घायल पुत्र को अस्पताल लेकर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि उसके छह पुत्र है। पंकज तीसरे नंबर का है। पंकज (20) पुत्र अरविंद गांव में माता-पिता के साथ रहने के साथ ही खेती बाड़ी भी करता है। वह सुबह करीब आठ बजे घर से खेतों की ओर जाने की बात कहकर आया था। नौ बजे करीब ग्रामीणों ने सूचना दी कि पंकज को गोली लग गई है। वह मौके पर पहुंची तो पंकज खून से लथपथ मौके पर पड़ा था। गोली पंकज के पेट में लगी थी। सुनीता देवी का कहना है कि युवक  ने खुद को गोली मारी है। उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है। गोली मारे जाने का कारण सुनीता देवी नहीं बता सकी। कोतवाल नगला खंगर का कहना है कि युवक द्वारा खुद को गोली मारे जाने की जानकारी मिली थी। यदि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed