फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Monu gives surrender to police

पुलिस को गच्चा देकर मोनू ने किया सरेंडर

Thu, 23 Mar 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 23 Mar 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Monu gives surrender to police
प्रेमदास शंखवार के आवास पर पहुंचे पूर्व सांसद।
पांच दिन से पुलिस के लिए सिर दर्द बना हिस्ट्रीशीटर गुरुवार को पुलिस को फिर से गच्चा देकर न्यायालय में हाजिर हो गया। यहां से उसको जेल भेज दिया गया। आरोपी ने मादक पदार्थ के एक मुकदमे में वारंट जारी होने पर आत्मसमर्पण किया है। अब पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की बात कह रही है। वहीं, मोनू की गिरफ्तारी को एसपी सिटी के साथ सिटी सर्किल की पुलिस और एसओजी की टीम लगी थी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पूर्व जेल से छूटकर आए हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव उस वक्त पुलिस की आंख का किरकरी बन गया था, जब उसने अपने साथियों के साथ 17 मार्च की दोपहर भाजपा नेता प्रेमचंद्र शंखवार के घर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस बीच आरोपी ने भाजपा नेता प्रेमचंद्र शंखवार पर समझौते के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। भाजपा नेता ने इनकार किया तो आरोपी ने 20 मार्च को पुन: फायरिंग करते हुए 21 मार्च को भाजपा नेता केशवदेव शंखवार और प्रेमचंद्र शंखवार को जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी अजय कुमार ने आरोपी मोनू, सोनू और नकुल के साथ उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी को तीन टीमों का गठन कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर गुरुवार सुबह मोनू न्यायालय पहुंचे और उत्तर थाने में दर्ज मादक पदार्थ के मुकदमे में आत्मसमर्पण कर दिया था। इस मामले में मोनू ने जमानत तो करा ली थी। लेकिन तारीख पर न जाने के कारण उसके खिलाफ वांरट जारी हो गए थे। यहां से मोनू को जेल भेज दिया गया। कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा ने बताया कि मोनू ने एनडीपीएस के मुकदमे में आत्मसमर्पण किया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर भाजपा नेता के घर की गई फायरिंग और जान से मारने की धमकी के मामले में पूछताछ की जाएगी।    
विज्ञापन

 दहशत में है भाजपा नेता का परिवार
फिरोजाबाद। मोनू के आत्मसमर्पण के बाद भाजपा नेता प्रेमचंद्र शंखवार और उसके परिवारीजन दहशत में है। उसके भाई नकुल और सोनू के साथ उनके साथी अभी बाहर है।
भाजपा नेता प्रेमचंद्र शंखवार के घर पर पूर्व सांसद ओमपाल सिंह निडर के साथ केके गांधी और क्षेत्रीय लोग भी मौजूद थे। प्रेमचंद्र शंखवार का कहना था कि उनको पुलिस से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। पुलिस ने एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता के संरक्षण की चर्चा
मोनू,सोनू को संरक्षण देने में एक भाजपा नेता के नाम की चर्चा होती रही। सरेंडर कराने में भाजपा नेता ने ही पूरी तैयारी की थी। मोनू यादव बुधवार को ही सरेंडर रहा था लेकिन बुधवार को वकीलों की हड़ताल के कारण सरेंडर नहीं कर सका। 2014 में भी तीनों भाइयों ने एक-एक कर न्यायालय में सरेंडर किया था। सोनू का भाई नकुल तो बुर्का पहन कर सरेंडर करने गया था। गुरुवार को मोनू भी लग्जरी गाड़ी से सरेंडर करने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed