फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Maiden hangs from hanging, death

युवती फंदे से लटकी, मौत

Wed, 12 Apr 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 12 Apr 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Maiden hangs from hanging, death
लगा लिया फंदा
 उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सत्यनगर निवासी हेमा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हरवीर सिंह उर्फ पप्पू ओझा बाईपास मार्ग स्थित अलका पेट्रोल पंप के सामने सत्यनगर में परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार को हरवीर सिंह की पत्नी अपनी छोटी पुत्री रेनू को इंटर की परीक्षा दिलाने गई थी। वहीं उनका पुत्र अजय अहमदाबाद में नौकरी करता है। इस दौरान हरवीर का 15 वर्षीय पुत्र विजय भी घर नहीं था। घर पर हरवीर सिंह की बेटी हेमा (22) अकेली थी। हेमा ने मैन गेट को अंदर से बंद कर रसोई के गेट पर लगे जंगले में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर बाद बेटी को पेपर दिलाकर मां अनीता लौटी तो उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने गेट के ऊपर लगी जाली से झांककर अंदर देखा तो हेमा का शव लटक रहा था। हेमा द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। क्षेत्रीय लोगों ने किसी तरह से अंदर से बंद गेट को खोला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों का कहना है कि हेमा ने बीमारी के कारण आत्महत्या की है। इसका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed