{"_id":"586902074f1c1b132ceee5a6","slug":"lakhan-sharing-spoils-were-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के माल के बंटवारे को लेकर की थी लाखन की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के माल के बंटवारे को लेकर की थी लाखन की हत्या
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला एलानी नगर निवासी लाखन सिंह की हत्या पूर्व प्रधान ने अपने एक साथी के साथ की थी। इसका खुलासा एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रसूलपुर पुलिस ने किया है। पुलिस पूर्व प्रधान की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पकडे़ गए आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है।
रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला एलानी नगर निवासी लाखन सिंह पुत्र गंधर्व सिंह का शव 21 दिसंबर की रात क्षेत्र में सड़क पर पड़ा मिला। मृतक की शनाख्त बहनोई रामनरेश पुत्र हजारीलाल निवासी मुईनउद्दीन थाना नारखी ने कर अज्ञात लोगों के खिलाफ रसूलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। रविवार को घटना का खुलासा करते हुए कोतवाल रसूलपुर डा. विनोद पायल ने बताया कि जांच के दौरान एलानी नगर आसफाबाद निवासी गिरीश पुत्र शंकरलाल और पूर्व प्रधान महेश का नाम प्रकाश में आया। शनिवार रात गिरीश को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की मानें गिरीश और महेश शातिर अपराधी हैं। वहीं तो लाखन सिंह भी इनका साथी था, जो लूट, चोरी के साथ अन्य आपराधिक वारदात करते थे। लाखन सिंह ने लूट के मामले में बेईमानी कर ली थी। इसको लेकर गिरीश और महेश लाखन सिंह से रंजिश मानते थे। इसी रंजिश के तहत 21 दिसंबर की रात दोनों ने लाखन सिंह के साथ मारपीट कर गोली मारकर हत्या कर दी। गिरीश को जेल भेज दिया गया है। महेश की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।