फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   jasaraana mein navadampati se jevar aur nakadee lootee

जसराना में नवदंपति से जेवर और नकदी लूटी

Thu, 25 May 2017 11:46 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Thu, 25 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
jasaraana mein navadampati se jevar aur nakadee lootee
लूट का श‌िकार हुआ दंप‌‌त‌ि - फोटो : amar ujala
पत्नी के साथ ससुराल जा रहे युवक को लुटेरों ने गुरुवार को अपना शिकार बना लिया। बदमाशों ने नवदंपति से सोने और चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली। वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना जसराना के गांव नगला नथुआ निवासी अजय यादव की शादी दो दिन पहले थाना औंछा मैनपुरी के गांव नगला भमी निवासी संगीता के साथ हुई है। गुरुवार को वह बाइक से पत्नी को लेकर पहली बार ससुराल जा रहा था। गांव से दो किमी दूर बड़ागांव पुल एवं नगला कलियान के बीच पहुंचा था तभी बाइक सवार तीन बदमाश पीछे से आए और उन्होंने बाइक रोकने को कहा। बाइक नहीं रोकने पर तमंचे से फायर कर दिया। खुद को गोली से बचाने के प्रयास में अजय बाइक सहित गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने पति-पत्नी को तमंचे के निशाने पर ले लिया। बैखौफ बदमाशों ने संगीता से चार चूडी, एक जंजीर, आठ अंगूठी, एक जोडी झाले, एक बेंदा, एक हथफूल, एक मंगलसूत्र, पैरों से तोड़िया एवं कमर से करधनी लूट ली। वहीं अजय से लुटेरों ने छह अंगूठी, एक जंजीर के साथ नगदी एवं कागजात लूट लिए। अजय ने बताया कि पत्नी को लेकर ससुराल जा रहा था। पीड़ित ने घटना से पुलिस एवं परिवारीजनों को अवगत कराया। थाना प्रभारी ने कहा कि लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा ने बताया कि लूट की घटना के बाद दो संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed