फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Inter-student shot dead in electoral battle

चुनावी रंजिश में इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या

Sun, 21 May 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 21 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Inter-student shot dead in electoral battle
युवक की हत्या के बाद जिला अस्पताल में मौजूद लोग।
नारखी थाना क्षेत्र के गांव बरतरा में रविवार को चुनावी रंजिश को लेकर इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले को लेकर परिवारीजन थाने पहुंचे। यहां रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में सीओ टूंडला के निर्देश पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

नगला रामकुंवर कैंप्टन राम सिंह इंटर कालेज से इंटर का विपिन कुमार पुत्र भरत सिंह गांव बरतरा का निवासी था। उसके पड़ोस में श्रीनिवास का परिवार रहता है। विपिन का मोबाइल फोन रविवार की सुबह श्रीनिवास के घर में गिर गया। वह अपना फोन लेने के लिए श्रीनिवास के घर गया। वहां श्री निवास और उसके परिवारीजनों ने उससे अभद्रता कर दी। इस दौरान मौके पर ग्रामीण पहुंच और मामले को शांत करा दिया। इसके कुछ देर बाद श्रीनिवास अपने साथियों के साथ विपिन के घर पहुंचा और अभद्रभाषा का प्रयोग करने लगा। आरोप है कि इसका विरोध करने पर श्रीनिवास और उसके परिवारीजनों ने विपिन को गोली मार दी। परिवारीजन उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात स्थल का निरीक्षण किया। विपिन के पिता के श्रीनिवास और उसके परिवारीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। मामले में आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

आत्महत्या बता रही थी पुलिस
पुलिस ने विपिन की मौत को आत्महत्या का बताते हुए तहरीर लेने से इनकार कर दिया था। इसको लेकर जिला अस्पताल में विपिन के परिवारीजनों और पुलिस तीखी नोकझोंक हो गई। सीओ टूंडला प्रेमप्रकाश यादव ने नारखी पुलिस को मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान थे मृतक के ताऊ
विपिन के पिता दो भाई हैं। विपिन के ताऊ जसबंत सिंह पूर्व प्रधान रह चुके हैं। इस बार बीडीसी का चुनाव विपिन के पिता भरत सिंह ने लड़ा था, जबकि प्रधानी का चुनाव जसबंत सिंह ने लड़ा था लेकिन दोनों चुनाव हार गए। इसकी बात को लेकर रंजिश चली आ रही थी।

विपिन के पिता मुंशी हैं अधिवक्ता के यहां
विपिन के पिता भरत दीवानी में एक अधिवक्ता के यहां मुंशी हैं। भरत सिंह ने बताया कि प्रधानी के चुनाव को लेकर श्रीनिवास पक्ष से उनकी रंजिश चल रही है। सुबह करीब सात बजे श्रीनिवास अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर मेरे घर में घुस आया और पुत्र विपिन को गोली मारकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed