फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Inspector drove the car, puppies crushed

दरोगा ने दौड़ाई कार, कुत्ते के बच्चे को कुचला

Tue, 24 Jan 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Tue, 24 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Inspector drove the car, puppies crushed
दरोगा की कार।

विज्ञापन
एका थाने में तैनात दरोगा की कार दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर में असंतुलित हो गई। सड़क किनारे खड़ी दो बाइकों को टक्कर मारते हुए कुत्ते के बच्चे पर चढ़ गई। कुत्ते का बच्चा मौके पर ही मर गया। विरोध करने पर दरोगा खाकी का रुतबा दिखाने लगा। इस पर लोग भड़क गए। उन्होंने दरोगा से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध होने पर दरोगा कार छोड़कर घर में घुस गया। आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर ताला लगा दिया।
एका थाने में तैनात दरोगा पारसनाथ का परिवार महावी नगर गली नंबर चार में किराये के मकान में रहते हैं। दोपहर करीब 12 बजे दरोगा अपनी कार से सुहागनगर चौराहे से भीमनगर होते हुए घर जा रहे थे। भीम नगर में दरोगा पारसनाथ कार से अपना संतुलन खो बैठे। इस दौरान सड़क पार कर रहा युवक बाल-बाल बच गया। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़ी अशोक कुमार निवासी नगला करन सिंह थाना उत्तर और दीपक निवासी नगला विश्नू की बाइक से टकरा गई। यह नजारा देखकर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने कार रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन दरोगा ने कार नहीं रोकी। तभी कार की चपेट में आने से कुत्ते का बच्चा मर गया। लोगों ने किसी तरह कार को रोककर दरोगा को उतार लिया। दरोगा ने लोगों से अभद्रता शुरू कर दी। इस पर लोग आक्रोशित हो गए और दरोगा को खदेड़ लिया। इस पर दरोगा भागकर घर पहुंच गए और बच्चों सहित घर में बंद हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए ताला खुलवाया। पुलिस को लोग घटना स्थल पर ले गए। इस पर मौका पाकर दरोगा घर से भाग गया। लोगाें को आक्रोश था कि दो दिन पूर्व दरोगा की कार की चपेट में आने से हरी सिंह की पुत्री मधु भी घायल होने से बच गई थी।
विज्ञापन

कार में बीयर देख भड़के थे लोग
लोगों की मानें तो दरोगा जिस कार को चला रहे था, उसमें चालक की सीट के समीप बीयर के दो डिब्बे भी खाली रखे थे। लोगों का आरोप है कि दरोगा नशे में थे।
एका थाने में लिखी है दरोगा के खिलाफ रपट
दरोगा पारसनाथ हल्का नंबर तीन का प्रभारी हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह सरकारी कार्य से डीएम आफिस जाने की बात कहते हुए जीडी में रवानगी कराकर गए थे। रात आठ बजे तक गणना के वक्त थाने नहीं आने पर उन्हें फोन किया लेकिन उन्होंने कहा कि वह घर पर है। इस पर दरोगा के खिलाफ रपट लिखा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश कुमार थानाध्यक्ष एका।
कब्जे में ली गाड़ी
दरोगा की कार को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फोर्स के पहुंचने से पूर्व दरोगा घर से भाग गया था।

केपी सिंह कोतवाल दक्षिण।

थाना दक्षिण पुलिस को आदेश दिए है यदि पीड़ित पक्ष की तहरीर आती है तो एसआई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। यदि एसआई थाना एका से रवानगी कराकर सरकारी कार्य से आया था और समय से वापस नहीं पहुंचा तो इस संबंध में एका थानाध्यक्ष से जानकारी कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
हिमांशु कुमार एसएसपी फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed