फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Haryana businessman robbed on highway

हाईवे पर हरियाणा के व्यापारी को लूटा

Thu, 13 Apr 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 13 Apr 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Haryana businessman robbed on highway
लूट - फोटो : अमर उजाला
फीरोजाबाद हाईवे पर कार सवार हरियाणा के पीवीसी पाइप सप्लायर को कार सवार बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने तमंचे दिखाते हुए व्यापारी से कार, एक लाख रुपये की नगदी व मोबाइल लूट लिए और फरार हो गए। लूट के शिकार व्यापारी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 हरियाणा के फरीदाबाद अंतर्गत संजय कालोनी निवासी विकास कुमार पुत्र राजेश कुमार पीवीसी पाइप के सप्लायर है। बुधवार रात वह वाराणसी से व्यापार की उधारी लेकर लौट रहे थे। उधारी का अधिकांश पैसा वाराणसी में ही उन्होंने बैंक से अपने खाते में ट्रांसफर कर दिया था। तकरीबन एक लाख रुपये की नकदी लेकर साथी सतीश कुमार और एक अन्य के साथ वह फरीदाबाद लौट रहे थे। गुरुवार तड़के चार बजे करीब उनकी कार जरौलीकलां के सामने पहुंची। तभी पीछे से तेज गति से आई सफेद रंग की वैगनआर कार ने ओवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया और उसमें से निकले बदमाशों ने व्यापारी और उसके साथियों पर तमंचे तान दिए। इसके बाद बदमाश एक लाख रुपये, कार और मोबाइल फोन लूटकर फीरोजाबाद की ओर भाग गए। लुटेपिटे व्यापारी ने घटना की जानकारी पुलिस चौकी राजा का ताल को दी। हाईवे पर व्यापारी से लूट की जानकारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने रेंज स्कीम लागू कर बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित व्यापारी विकास कुमार ने अज्ञात वैगनआर कार सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed