फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad police in filing the report of gangrape

गैंगरेप की भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही पुलिस

Thu, 18 Dec 2014 01:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 18 Dec 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
firozabad police in filing the report of gangrape
मैडम हम चार बहने हैं। पिता बुजुर्ग होने के कारण पैरवी नहीं कर पा रहे। पुलिस से न्याय नहीं मिला, इससे पूर्व भी आप से एक बार गुहार लगाई है। लेकिन आज तक न्याय नहीं मिला।
विज्ञापन


यह उन महिलाओं की पीड़ा थी, जो महिला आयोग की सदस्य रीता गुप्ता के आने की सूचना पर जिला मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर अपनी फरियाद सुनाने पहुंची थीं।
विज्ञापन


महिला आयोग की सदस्य रीता गुप्ता ने समाज कल्याण अधिकारी डा. प्रज्ञा शंकर तिवारी, सीओ यातायात जगदीश सिंह, महिला थानाध्यक्ष मिथलेश सैंगर की मौजूदगी में महिलाओं की फरियाद सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुंडावाला बाग निवासी शिवानी गुप्ता पति से न्याय पाने के लिए पिछले सात साल से चौकी, थाने और पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। महिला आयोग की सदस्य से भी एक बार गुहार लगाई लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। इस पर सीओ जगदीश सिंह को आरोपी ससुरालीजनों को बुलाकर समस्या का हल कराने के निर्देश दिए।

दूसरा मामला खैरगढ़ थाना क्षेत्र का था। आंख में आंसू भरे भाई के साथ आई पीड़िता का आरोप था कि दो माह पूर्व उसके साथ गैंगरेप हुआ। थाने पर सूचना दी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज किया और न ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। रीता गुप्ता ने जांच कर पीड़िता को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। पति और ससुरालीजनों के उत्पीड़न से परेशान मनीषा, मंजू देवी के साथ अन्य महिलाएं अपनी समस्या लेकर पहुंची।


महिला आयोग में उठाएंगी मामला
रात को थाने में पीड़िता को न रखे जाने पर महिला आयोग की सदस्य ने सीओ से जबाव तलब किया। इस पर उन्होंने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला दिया। रीता ने कहा वो इस मामले को महिला आयोग में उठाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed