फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Due to illegal recovery the tourist harms on the highway shifts

अवैध वसूली के कारण हाईवे किनारे टूरिस्ट बस पलटी

Tue, 02 May 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 02 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Due to illegal recovery the tourist harms on the highway shifts
दुर्घटनाग्रस्त बस।
पुलिस की अवैध वसूली के चलते राजा का ताल के पास मंगलवार की सुबह हादसा हो गया। पुलिस ने वसूली के कारण वेस्ट बंगाल की बस को सड़क किनारे खड़ी कर रखी थी। इसी बीच एक डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे बस हाईवे किनारे खंदी में पलट गई। हादसे में छह महिलाओं सहित आठ यात्री घायल हो गए। श्रद्धालुओं की जानकारी पर भाजपा नेताओं की सीओ टूंडला से नोकझोंक भी हो गई।
विज्ञापन

वेस्ट बंगाल से श्रद्धालुओं को लेकर वृंदावन जा रही टूरिस्ट बस को राजा का ताल पुलिस चौकी के पास पहुंची। यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने सरकारी जीप से पीछा कर उसायनी मंदिर से करीब दो सौ मीटर दूर हाईवे पर बस को रोक लिया। चालक नुन्नी चरन मुंडोल निवासी कुचरुकी थाना गोलसी वेस्ट बंगाल ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने बस को साइड से लगवाने के साथ ही उसको सरकारी गाड़ी में बैठा लिया और पुलिस चौकी ले गए। यहां पांच सौ रुपये की मांग की गई। पुलिसकर्मियों ने सौ रुपये में बस को छोड़ दिया। जब वह बस की खिड़की खोलकर चढ़ रहा था। तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। इसके चलते बस खंदी में पलट गई। इससे 32 लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में पहुंचाने में मदद की। इसमें आठ यात्री घायल हो गए। टूरिस्ट बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर नेशनल हाईवे के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना में सौभारानीपाल, पुष्पारानीपाल, अरोतीपाल, सौमदापाल, अरुतिपाल, आरुतिरानीपाल, पोरिस और अनिल की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया। इस बीच श्रद्धालुओं के साथ बस से आ रहे सुशांत ने वृंदावन स्थित वनखंडी महादेव आश्रम की प्रभारी शकुंलता को फोन पर हादसे की जानकारी दी। तो वह सुबह ही दूसरी बस लेकर मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे भाजपाई
भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, श्रीनिवास शर्मा, रामनरेश कटारा, किशन मुरारी अग्रवाल मौके पर पहुंचे। भाजपाइयों ने एसडीएम टूंडला संगीता और सीओ टूंडला प्रेमप्रकाश यादव को फोन पर जानकारी दी। सूचना के करीब आधा घंटे बाद एसडीएम संगीता तो मौके पर पहुंच गई। वहीं, राजा का ताल और सीओ टूंडला करीब डेढ़ घंटे तक मौके पर नहीं पहुंचे। बाद में नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर सिंह, सीओ टूंडला और चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। इस पर सीओ से नोकझोंक हो गई। नगर मजिस्ट्रेट ने मामले को शांत कराने के साथ ही शकुंतला देवी द्वारा लाई गई दूसरी बस से यात्रियों को वृंदावन रवाना कराया। घायल यात्रियों को आगरा रेफर कराया गया। शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीएमएस डा. अजय अग्रवाल और नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर सिंह के साथ घायलों का दर्द जाना और उनको आगरा रेफर कराने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंटर की टक्कर से बस गड्ढे में गिरी
टूंडला (ब्यूरो)। मंगलवार सुबह फिरोजाबाद की तरफ से आगरा जा रही बस को पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे बस गड्ढे में जा गिरी। इसमें कई सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

मंगलवार की सुबह चार बजे करीब सवारियों को लेकर बस फिरोजाबाद से आगरा की ओर जा रही थी। जब वह उसायनी के निकट पहुंची तभी पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इससे कुछ सवारियां घायल हो गईं। वहीं, चालक कैंटर को लेकर भाग गया। घटना की रिपोर्ट थाना टूंडला में दीपक राजौरिया निवासी उसायनी ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed