{"_id":"5911ba524f1c1bfe74850b2d","slug":"district-panchayat-chairman-made-self-surrender-bail-granted","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया आत्म समर्पण, जमानत मंजूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया आत्म समर्पण, जमानत मंजूर
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 09 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया आत्म समर्पण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद शिकोहाबाद थाने में भाजपा एवं सपा नेताओं के मध्य मारपीट हो गई थी। घटना में नामजद जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू ने मंगलवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। अधिवक्ता की ओर से लगाई गई जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने उनकी जमानत मंजूर कर ली।
11 फरवरी को मतदान के बाद शिकोहाबाद थाने में मारपीट के मामले में भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन चतुर्वेदी की तहरीर पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू,शौर्यदेव मणि व अवधेश यादव सहित 50 अन्य पर अभियोग दर्ज किया गया था। पुलिस कार्रवाई करती इससे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप ने मंगलवार को एसीजेएम शिकोहाबाद के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। प्रभारी एसीजेएम शिकोहाबाद अर्चना यादव के सामने जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता गजेंद्र यादव एडवोकेट ने विजय प्रताप का पक्ष रखा। प्रभारी एसीजेएम ने पक्ष को सुनकर जमानत अर्जी को मंजूर कर ली। इस दौरान सिरसागंज विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के पिता हरिओम यादव भी न्यायालय परिसर में ही मौजूद रहे।