{"_id":"5766da4f4f1c1bd37411b88f","slug":"dip-into-the-pool-boy-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":" तालाब में डूबकर बालक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में डूबकर बालक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
बालक की मौत के बाद विलाप करते परिवारीजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांशीराम कालोनी के समीप स्थित तालाब में डूबने से दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। यह बालक शनिवार की रात कालोनी के निकट लगी नुमाइश देखने के बाद मौसी के घर रूक गया था। हादसे में मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पजाया रूकनपुर निवासी शमशाद का दस वर्षीय पुत्र दानिश रात के समय कांशीराम कालोनी के निकट लगी नुमाइश देखने आया था। नुमाइश देखने के बाद देर हो जाने पर वह कांशीराम कालोनी में रहने वाली अपनी मौसी शाबरीन के यहां रूक गया था। सुबह कालोनी के समीप स्थित तालाब में उसकी लाश उतराई मिली। माना जा रहा है कि रात वह तालाब किनारे लघुशंका अथवा शौच के लिए गया होगा। तभी पैर फिसलने से यह हादसा हो गया। उधर, देर रात उसके घर नहीं लौटने पर परिवारीजन दानिश की तलाश में कांशीराम कालोनी आए। वहां बताया गया कि दानिश आया था, लेकिन फिर कहीं चला गया। सुबह कालोनी के लोगों ने शव देखा, तो कोहराम मच गया।