{"_id":"5752d6704f1c1b7705109246","slug":"current-employees-from-being-injured-by-falling-from-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से पोल से गिरकर कर्मचारी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से पोल से गिरकर कर्मचारी घायल
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 04 Jun 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
विद्युत कार्य करते समय कर्मचारी पोल से गिरकर घायल हो गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर बाजार स्थित शास्त्री मार्केट में फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से ठेका कर्मी पोल से गिरकर जख्मी हो गया। शनिवार सुबह हुई इस दुर्घटना में घबराए लोग उसे लेकर अस्पताल गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया।
विनोद कुमार विद्युत विभाग में ठेका कर्मचारी है। उसकी तैनाती गांधी पार्क विद्युत फीडर पर है। शनिवार की सुबह करीब दस बजे वह शट डाउन लेकर शास्त्री मार्केट स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर पर टूटे तारों को ठीक करने पोल पर चढ़ा था। इसी दौरान हाइटेंशन लाइन का करंट लगने से वह गिर गया। इससे झुलसने के साथ वह घायल भी हो गया। आगरा रेफर किए गए ठेका कर्मी की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, हादसे के दौरान ही ठेका कर्मचारी के गोली मारे जाने की कहीं से अफवाह उड़ने से सनसनी फैल गई। सूचना पर चेतक पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी करके पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया।
शट डाउन नहीं लिया था: जेई
अवर अभियंता राजकुमार का कहना है कि वह जेएसपी कंपनी का कर्मचारी है। शास्त्री मार्केट में उसे कोई तार ठीक करना था। उसने कार्य के लिए बिजली घर से कोई शट डाउन नहीं लिया था। 33केबीए लाइन फेल होने पर उसने सोचा कि शट डाउन हो गया है और वह पोल पर चढ़ गया। करंट लगने से वह नीचे गिर गया।