फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Consignment of liquor caught before Holi

होली से पहले पकड़ी शराब की खेप

Tue, 07 Mar 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 07 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Consignment of liquor caught before Holi
पुलिस ने शराब का जखीरा बरामद किया।
हरियाणा के बल्लभगढ़ से नारखी के गांव पचवान लाई जा रही शराब की खेप आबकारी विभाग ने मंगलवार को पकड़ ली। इस दौरान चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया। वहीं, अधिकारियों ने क्लीनर को पकड़ लिया। डीसीएम से 92 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। शराब की कीमत करीब 5.50 लाख रुपये बताई जा रही है। गाड़ी के नंबर से कुछ नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं।  
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी डीएन सिंह को सूचना मिली थी कि होली पर नारखी थाना क्षेत्र के गांव पचवान निवासी कुछ लोगों ने हरियाणा की शराब मंगाई है। यह शराब डीसीएम से लाई जा रही है। इस पर आबकारी अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच डीसीएम दिखाई दी। इशारे के बाद भी गाड़ी नहीं रोकने पर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने पीछा किया तो चालक गाड़ी को हाईवे किनारे खड़ा करके भाग गया। इस दौरान क्लीनर को पकड़कर सुहागनगर स्थित शहर कार्यालय पर लाया गया। तलाशी के दौरान डीसीएम से आबकारी अधिकारियों ने 92 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की। इसकी कीमत करीब 5.50 लाख रुपये आंकी गई है। क्लीनर का नाम शिवदत्त शर्मा निवासी तिंगमा जिला फरिदाबाद बताया गया है। वहीं चालक का नाम मोहित निवासी बल्लभगढ़ बताया गया है। आबकारी अधिकारी डीएन सिंह का कहना है कि नारखी के गांव पचवान में हरियाणा की शराब का कारोबार कौन करता है। उसके बारे में जानकारी करने के साथ ही गिरफ्तारी को प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed