{"_id":"58beb34d4f1c1bd71adc522a","slug":"consignment-of-liquor-caught-before-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली से पहले पकड़ी शराब की खेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली से पहले पकड़ी शराब की खेप
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शराब का जखीरा बरामद किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के बल्लभगढ़ से नारखी के गांव पचवान लाई जा रही शराब की खेप आबकारी विभाग ने मंगलवार को पकड़ ली। इस दौरान चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया। वहीं, अधिकारियों ने क्लीनर को पकड़ लिया। डीसीएम से 92 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। शराब की कीमत करीब 5.50 लाख रुपये बताई जा रही है। गाड़ी के नंबर से कुछ नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं।
जिला आबकारी अधिकारी डीएन सिंह को सूचना मिली थी कि होली पर नारखी थाना क्षेत्र के गांव पचवान निवासी कुछ लोगों ने हरियाणा की शराब मंगाई है। यह शराब डीसीएम से लाई जा रही है। इस पर आबकारी अधिकारियों ने पुलिस फोर्स के साथ वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच डीसीएम दिखाई दी। इशारे के बाद भी गाड़ी नहीं रोकने पर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने पीछा किया तो चालक गाड़ी को हाईवे किनारे खड़ा करके भाग गया। इस दौरान क्लीनर को पकड़कर सुहागनगर स्थित शहर कार्यालय पर लाया गया। तलाशी के दौरान डीसीएम से आबकारी अधिकारियों ने 92 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की। इसकी कीमत करीब 5.50 लाख रुपये आंकी गई है। क्लीनर का नाम शिवदत्त शर्मा निवासी तिंगमा जिला फरिदाबाद बताया गया है। वहीं चालक का नाम मोहित निवासी बल्लभगढ़ बताया गया है। आबकारी अधिकारी डीएन सिंह का कहना है कि नारखी के गांव पचवान में हरियाणा की शराब का कारोबार कौन करता है। उसके बारे में जानकारी करने के साथ ही गिरफ्तारी को प्रयास किए जाएंगे।